अब के बच्चे

किसी कोने मे बैठ कर आँखें नहीं भीगोते 

अब के बच्चे मिट्टी के खिलोने नहीं तोड़ते |

 

गाड़ियों के पीछे दूर तक नहीं दौड़ते

अब के बच्चे मिट्टी के खिलोने नहीं तोड़ते |

 

शीशे के टुकड़ों को बैठ कर नहीं जोड़ते 

अब के बच्चे मिट्टी के खिलोने नहीं तोड़ते |

 

गुब्बारों को फूला फूला कर नहीं फोड़ते 

अब के बच्चे मिट्टी के खिलोने नहीं तोड़ते |

 

एक दुसरे के पीछे रेलगाड़ी बन कर नहीं चलते 

अब के बच्चे मिट्टी के खिलोने नहीं तोड़ते |

 

परियों की कहानी सुनने को नानी के साथ नहीं बैठते 

अब के बच्चे मिट्टी के खिलोने नहीं तोड़ते |

 

पतंग के धागों को लटाई मे नहीं मोड़ते

अब के बच्चे मिट्टी के खिलोने नहीं तोड़ते |

 

खेलने को सड़कों से कंकर नहीं बटोरते

अब के बच्चे मिट्टी के खिलोने नहीं तोड़ते |

 

माँ का आँचल पकड़कर बाज़ार जाने से नहीं रोकते 

अब के बच्चे मिट्टी के खिलोने नहीं तोड़ते |

 

अब के बच्चे मिट्टी के खिलोने नहीं तोड़ते |

 

 

Advertisement

Remembering Rafi Sahab

On #RafiSahab Birth Anniversary 

अभी साज़-ए-दिल मे तराने बहुत है 
अभी ज़िन्दगी के बहाने बहुत है 

दरे गैर पर भीख मांगो ना फन की 
जब अपने ही घर मे खजाने बहुत है 

है दिन बदमाजकी के “नौशाद” लेकिन 
अभी तेरे फन के दीवाने बहुत है ||

गूंजते है तेरे नगमों से अमीरों के महल 
झोपड़ों मे भी गरीबों के तेरी आवाज़ है 

अपनी मौसिकी पे सबको फक्र होता है 
मगर “रफ़ी साहब ” आज मौसिकी को आप पर नाज़ है 

For Me listening to #MohammadRafiSahab is an addiction.Remembering The Legend “Mohd Rafi Sahab”Whose Voice Brought Life To Hundreds Of Melodies.

महफिलों के दामनो मे साहिलों के आस पास ,सदियों तक ये सदा गूंजेगी दिलों के आस पास

 

 

हालात

अपने बच्चों की गर्म कपडों की खातिर
वो रोज़ ठण्ड मे
सुबह बच्चो को स्कूल पहुँचाने जाता है

जो कभी बचपन मे स्कूल न गया
हर रोज़ स्कूल जाता है #Abvishu

 

Image